पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में जमीन हड़पने के शिकार हुए लोगों के लिए CBI ने मेल [email protected] बनाई है। जांच एजेंसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मेल ID बनाई है। CBI के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जमीन गंवाने वाले पीड़ित इस मेल ID पर अपनी शिकायत भेजेंगे। शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से लोगों के बीच मेल ID के प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को संदेशखाली मामले की जांच CBI को सौंपी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि CBI उनकी निगरानी में जांच करेगी और उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। मामले की अगली सुनवाई अब 2 मई को होगी। संदेशखाली की महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन कब्जे का आरोप लगाया है। मामले में शाहजहां शेख, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार आरोपी हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य की ममता बनर्जी सरकार CBI जांच पर रोक नहीं लगा पाएगी। दरअसल, राज्य से जुड़े किसी भी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की इन्क्वायरी के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 नवंबर, 2018 को राज्य में जांच और छापेमारी करने के लिए CBI को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली थी। उस समय चिटफंड घोटाले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। CBI को केस कैसे मिलता है दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के सेक्शन 2 के तहत सीबीआई सिर्फ केंद्र शासित प्रदेशों में सेक्शन 3 के तहत अपराधों पर खुद से जांच शुरू कर सकती है। राज्यों में जांच शुरू करने से पहले सीबीआई को सेक्शन 6 के तहत राज्य सरकार से इजाजत लेना जरूरी है। CBI को 4 तरह से केस दिया जा सकता है केंद्र सरकार खुद सीबीआई जांच का आदेश दे। हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट सीबीआई को जांच के आदेश दे। राज्य सरकार केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश करे। किसी केस को लेकर पब्लिक की डिमांड हो। इस केस को भी सरकार ही तय करती है। 4 अप्रैल को कोर्ट ने कहा था- संदेशखाली का 1% सच भी शर्मनाक इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल को कहा था कि संदेशखाली का 1% सच भी शर्मनाक है। कोर्ट ने कहा था कि पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी इसके लिए नैतिक तौर पर 100% जिम्मेदार है। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है। संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वे महिलाओं का लंबे समय से गैंगरेप कर रहे थे। इस केस में शिबू हाजरा, उत्तम सरदार, शाहजहां समेत 18 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।...
Popular
रायपुर. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे....
मोहाली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में अब तक 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं,...
वाशिंगटन, 12 अप्रैल । ईरान के हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार है। ईरानी हमले...
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा का विधान है. मां चंद्रघंटा...
हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बता रहे हैं, जो आसानी से आपको आपके किचन...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अरुणाचल प्रदेश...
भारत का प्राचीन इतिहास अति वैभवशाली रहा है। पूरे वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत...
“या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता, मातृरुपेण संस्थिता, नारी रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।” ऋग्वेद के...
वाशिंगटन/नई दिल्ली, 08 अप्रैल । आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण...
