September 12, 2026

Blog

रायगढ़ 12 सितंबर। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार यह मेला 16 सितंबर 2026, बुधवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बोईरदादर, रायगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर देता है। अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थी वास्तविक कार्यस्थल के वातावरण को समझने के साथ अपनी तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक अनुभव को भी मजबूत कर सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उद्योगों से जोड़ना और उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।

मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेंटिसशिप तथा रोजगार से संबंधित अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आईटीआई ट्रेड के अभ्यर्थियों के अलावा डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी अवसर प्रस्तावित हैं।