जहां एक ओर बड़ी टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, वहीं Google अपने कर्मचारियों को बिना काम किए पूरे एक साल की सैलरी दे रहा है। जी हां, गूगल की AI शाखा DeepMind के कुछ इंजीनियरों को बिना काम किए एक साल की सैलरी दी जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार, DeepMind के कुछ पुराने कर्मचारी अब भी कंपनी से वेतन ले रहे हैं, जबकि वे अब वहां काम नहीं कर रहे। इसका कारण है noncompete agreement, जो कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के बाद कुछ समय तक अन्य कंपनियों में काम करने से रोकता है। ऐसे कर्मचारियों को “extended garden leave” पर रखा जाता है, जिसका मतलब है कि वे तकनीकी रूप से कंपनी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें एक साल तक सैलरी दी जा रही है ताकि वे किसी अन्य कंपनी में ना चले जाएं।
चर्चा की वजह
जबकि OpenAI, Meta, HP और Microsoft जैसी कंपनियां हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, Google का यह कदम एक अलग दिशा में इशारा करता है। DeepMind के एक पूर्व कर्मचारी का कहना है कि “AI की दुनिया में एक साल बहुत लंबा समय होता है,” जिसका मतलब है कि इतने लंबे ब्रेक के दौरान वे तकनीकी दृष्टि से पीछे रह सकते हैं।
गूगल का क्या है जवाब?
Google का कहना है कि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट बिजनेस के सभी नियमों का पालन करता है और अपनी सुरक्षा के लिए noncompete clauses का उपयोग करता है। हालांकि, कुछ कर्मचारियों को यह शर्तें पसंद नहीं आतीं, लेकिन गूगल का यह कदम सोशल मीडिया और टेक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
