उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि डॉ. हजारिका ने अपने भावपूर्ण संगीत और प्रभावशाली शब्दों के जरिए असम, पूर्वोत्तर और व्यापक मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्ति दी। उन्होंने कहा कि डॉ. हजारिका की समृद्ध कलात्मक विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रभावित कर रही हैं और देश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा बनी हुई हैं।
