जांजगीर चांपा, 05 अक्टूबर । पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आज साेमवार काे श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य महन्त लाल दास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर मठ परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संत-महात्माओं और श्रद्धालु भक्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज सहित मठ से जुड़े संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने महन्त लाल दास जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इस दौरान उनके धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सनातन परंपरा एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया गया।
पितृ पक्ष के दौरान पूर्वाचार्य महन्त लाल दास जी महाराज का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। संत-महात्माओं ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार और संस्कार आने वाली पीढ़ियों को भी धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने महन्त लाल दास जी महाराज को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मठ परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूर्वाचार्य का स्मरण किया गया।
