वाराणसी, 22 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुरुवार को गंगा नदी के ऊपर आसमान में
भारतीय वायु सेना के विमानों के करतब देखकर गंगा नदी के दोनों किनारे घाटों पर मौजूद हजारों लोगों की भीड़ उत्साह से झूम उठी।
आज से नमो घाट पर शुरू हुए इस तीन दिवसीय मेगा एयर शो ’विंग्स ओवर गंगा’ के पहले दिन प्रमुख फॉर्मेशन में तीन किरण विमानों ने विजय के प्रतीक ‘वी’ आकार में उड़ान भरते हुए दिखाई दिए। इसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे। लोगों ने ताली बजाकर
भारतीय जांबाजों का स्वागत किया।
एयर शो की शुरुआत में मणिकर्णिका की उत्पत्ति सहित प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्र वंदना हुई। इसके बाद दशाश्व टीम की जोरदार फॉर्मेशन हुई। सी-17 ग्लोबमास्टर विमान नौ सूर्यकिरण हॉक विमानों ने नमो घाट पर बने मुख्य मंच के ऊपर से शानदार फ्लाईपास्ट किया। वही, भारत की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीमने गंगा के ऊपर आकाश में अपना शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के तीन एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टर आकाश में गुजमान होते दिखाई दिए।
केदार के रूप में राफेल विमानों का प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। राफेल आकाश में उल्टा पलटा उड़ा तो नीचे खड़े लोगों की चीखे निकल आई। “हनुमान” कॉलसाइन के अंतर्गत सुखोई-30 एमकेआई विमान कम ऊंचाई पर एरोबेटिक प्रदर्शन कर लोगों के दिल की धड़कनो और उत्सुकता को बढ़ा गया। “सारंग” के अंतर्गत हार्वर्ड विमान सटीक हवाई करतब प्रदर्शित कर गया। ओंकार और गंगा, जो “ओंकार” फॉर्मेशन में तीन एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर विक फॉर्मेशन में राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ान भरता दिखा।
रक्षा मंत्रालय (प्रयागराज) के प्रवक्ता और पीआरओ देबार्थो धर ने वाराणसी के नमो घाट पर कहा कि आज से वाराणसी में गंगा नदी के ऊपर शुरू हो रहे एयर शो के माध्यम से हम लोगों के दिल को जीतने आए हैं। आज के बाद 24 अक्टूबर शनिवार और 25 अक्टूबर रविवार को वाराणसी के गंगा नदी के ऊपर होने वाला एयर शो होगा। इसमें बहुत सारे लड़ाकू विमानों की प्रस्तुति हो रही है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में शामिल रहे विमानों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस दौरान भारतीय वायु सेना के तमाम अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों, शहर के स्कूलों के बच्चों, शिक्षकों, देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए मेहमानों और लोगों की विशेष उपस्थिति रही।
