नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में फेरिचे हेलीपैड पर कल लैंड करने की कोशिश करते समय 2 हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAN) के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 8:12 AM बजे हुई।
एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लुक्ला से फेरिचे के लिए उड़ा था, जबकि फिशटेल एयर का एक हेलीकॉप्टर 2 विदेशी यात्रियों को लेकर गोरक्षेप से आया था। लैंडिंग के समय दोनों हेलीकॉप्टर टकरा गए।
मृतक की पहचान तमिलनाडु के भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामुडू के रूप में हुई है। नेपाल की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि कल सुबह नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय 2 हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।
नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी के अनुसार, एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लुक्ला से उड़ा था, जबकि फिशटेल एयर का हेलीकॉप्टर गोरक्षेप से 2 विदेशी यात्रियों को ले जा रहा था।
मरने वाले की पहचान तमिलनाडु के वसंत कुमार बलरामुडू के तौर पर हुई है। फिशटेल एयर ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए काठमांडू लाया गया। दूसरे पैसेंजर और उसके कैप्टन की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
एविएशन अथॉरिटी ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि इसके नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
