नई दिल्ली, 12 नवंबर । महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी को झटका लगा है। खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से खुदरा महंगाई दर अक्टूबर माह
में तेजी से बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई सितंबर महीने में 5.54 फीसदी रही थी।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक खाद्य महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 8.94 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने सितंबर में 7.74 फीसदी रहीं थी। देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 फीसदी रही। शहरी इलाकों में यह 5.41 फीसदी रही है। मंत्रालय के मुताबिक अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर में वृद्धि की मुख्य वजह प्याज (116.22 फीसदी), लहसुन (60.74 फीसदी), चांदी के आभूषण (52.39 फीसदी), अदरक (48.32 फीसदी) और नींबू (47.30 फीसदी) की कीमतों में सबसे अधिक इजाफा है। पिछले दो साल में यह पहली बार खुदरा महंगाई आरबीआई की छह फीसदी की संतोषजनक सीमा से अधिक रही है।
अक्टूबर की खुदरा महंगाई के आंकड़े आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की दो से चार दिसंबर को होने वाली बैठक से पहले महत्वपूर्ण हैं। अक्टूबर, 2024 में खुदरा महंगाई 6.25 फीसदी रही थी। अक्टूबर, 2024 में 6.25 फीसदी के बाद यह पहला मौका है जब खुदरा महंगाई दर इस उच्च स्तर पर पहुंची है।
