अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों के प्रभावित होने के कारण देश भर में उड़ानों को अस्थायी रूप से लगी रोक हटा दी है। इससे देश भर में हजारों उड़ानें बाधित हुईं थीं। चार घंटे से अधिक समय बाद एयरलाइंस को परिचालन फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया।
इससे लगभग 7 हजार उड़ानों को विलंबित या रद्द करना पड़ा। विमानों को केवल उतरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उड़ान भरने वाले विमान अस्थायी रूप से रोक दिये गए थे।
इस व्यवधान से सबसे पहले शिकागो में हवाई यातायात नियंत्रण सेवाएं प्रभावित हुईं। अमरीकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस घटना का किसी सुरक्षा खतरे या जानबूझकर किए गए हमले से संबंध का कोई संकेत नहीं है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि यात्री सुरक्षित हैं और सभी विमानों का पता चल गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सामान्य परिचालन बहाल होने में समय लग सकता है। यह घटना 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद से अमरीका में उड़ानों के प्रस्थान के निलंबन का दूसरा राष्ट्रीय मामला है।
