रायपुर, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से माना के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे माना स्थित जैनम मानस भवन पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यशाला शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री माना से मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे।
