नई दिल्ली, 24 नवंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से राजनीतिक साझेदारी स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम बताते हुए कहा कि दोनों दलों का साथ आना राज्य के हितों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। भाजपा और अकाली दल के बीच वर्षों पुराना राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव रहा है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस सहयोग की पुनः शुरुआत से पंजाब की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और जनहित से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों के साझा प्रयासों और भाजपा के नेतृत्व में पंजाब विकास, खुशहाली और प्रगति के नए मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह गठबंधन पंजाब को उसकी गौरवशाली पहचान और प्रतिष्ठा पुनः दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस नई राजनीतिक पहल के लिए दोनों दलों को शुभकामनाएं भी दीं।
