Trending विज्ञान फोन पे की टक्कर में पेटीएम, ऑनलाइन पेमेंट की राह हुई आसान Divya Chinta April 23, 2024 पेटीएम ने दो नए साउंडबॉक्स को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि नए साउंडबॉक्स पहले के साउंडबॉक्स से काफी अलग हैं। इससे यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने और उस पेमेंट को एक्सेप्ट करने वाले यूजर्स को काफी मदद मिल सकती है। साउंडबॉक्स 10 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएंगे। भारत में मोबाइल यानी ऑनलाइन पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने मोबाइल के गूगल पे, फोन पे और पेटीएम ऐप से ऑनलाइन पेमेंट करके सामान खरीदते हैं। हालांकि ऑनलाइन पेमेंट करने पर कारोबार करने वालों को काफी दिक्कत होती थी। ऑनलाइन पेमेंट पर कारोबारियों को बार-बार मोबाइल चेक करना होता था कि ऑनलाइन पेमेंट आया है या नहीं। वॉइस नोट का मिलेगा अलर्ट इस समस्या से छुटकारा के लिए मार्केट में साउंडबॉक्स सिस्टम पेश किया। जिसमें एक साउंड बॉक्स पर क्यूआर कोड लगा होता है, जिसे स्कैन करके पेमेंट करने पर वॉइस अलर्ट आता है कि कितने रुपये का पेमेंट एक्सेप्ट हुआ है। ऐसे में उन कारोबारियों के मजे आ गए है, जो ऑनलाइन पेमेंट एक्सेप्ट करते हैं। पेटीएम के दो नए साउंडबॉक्स लॉन्च पेटीएम साउंडबॉक्स की डिमांड काफी ज्यादा थी। ऐसे में पेटीएम, फोनपे और गूगल की ओर से साउंडबॉक्स को पेश किया गया है। हालांकि अब पेटीएम ने फोनपे की टक्कर में दो नए साउंडबॉक्स को भारत में लॉन्च किया गया है। यह साउंड बॉक्स यूपीआई और क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए हैं। पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ऐलान किया कि इन प्रोडक्ट को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है। मिलेगी 10 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ इन नए साउंडबॉक्स को नोएडा की फैक्ट्री में बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि नए साउंड बॉक्स बेहतर साउंड क्वॉलिटी और बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। साउंडबॉक्स हाई न्वॉइज के दौरान भी काम करते हैं। इन साउंडबॉक्स की यूपीआई और क्रेडिट कार्ड पेमेंट एक्सेप्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 10 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। साथ ही हाई स्पीड 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। पेटीएम की तरह से कुछ वक्त पहले गूगल ने साउंडपॉड को लॉन्च किया था, जिसकी मदद से क्यूआर कोड पेमेंट करने पर अलर्ट मिलता है। Post navigation Previous एससी-एसटी आरक्षण कम करके मुसलमानों में बांटना चाहती है कांग्रेस : मोदीNext जयंती विशेष :- धैर्य, दृढ़ता और निष्ठा के प्रतीक हैं रामभक्त हनुमान Related Stories US कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने के प्रस्ताव में 256 को-स्पॉन्सर्स का नेतृत्व किया। Trending विदेश US कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने के प्रस्ताव में 256 को-स्पॉन्सर्स का नेतृत्व किया। October 27, 2026 शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी Trending व्यापार शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी October 27, 2026 हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर, 25 साल बाद किसी इंग्लिश खिलाड़ी को मिला सम्मान Trending खेल हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर, 25 साल बाद किसी इंग्लिश खिलाड़ी को मिला सम्मान October 27, 2026