Popular विज्ञान गूगल ने शुरू किया नया AI कोर्स Divya Chinta June 4, 2024 10 घंटे में मिल जाएगा सर्टिफिकेट, फीस में नहीं लगेगा 1 भी रुपया इन दिनों एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला है. इसी को देखते हुए गूगल ने एआई के फ्री कोर्स शुरू किए हैं. कोर्स खत्म होते ही आपको एक सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा. आप गूगल एआई कोर्स सर्टिफिकेट को अपने रिज्यूमे के साथ ही लिंक्डइन पर भी अटैच कर सकते हैं. जानिए गूगल एआई कोर्स में क्या सिखाया जाएगा और इसे पूरा करने में कितना समय लगेगा. नई दिल्ली | लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खूब इस्तेमाल करने लगे हैं. एआई ने अचानक से सभी की जिंदगी में अपनी धमक जमा ली है. स्कूल-कॉलेज में भी एआई के जरिए पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है. सिर्फ यही नहीं, बच्चों को एआई सिखाने के लिए कई कोर्स भी शुरू किए गए हैं. ऐसे में भला गूगल कैसे पीछे रह जाता? गूगल का फ्री एआई कोर्स विद सर्टिफिकेट काफी डिमांड में है. आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई एआई का मुरीद हो रहा है. इसीलिए गूगल ने एआई के फ्री कोर्स शुरू किए हैं. इन कोर्स के एडवांस्ड लेवल के लिए आपको फीस जमा करनी पड़ सकती है. लेकिन शुरुआती लेवल वाले कोर्स के लिए कोई फीस नहीं देनी है. गूगल एआई कोर्स को 8-10 घंटे में खत्म करने के बाद आप इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. इस सर्टिफिकेट के जरिए करियर ग्रोथ में फायदा मिलेगा. गूगल फ्री कोर्स में क्या सीख सकते हैं? गूगल फ्री कोर्स में 5 मॉड्यूल हैं. गूगल फ्री कोर्स जॉइन करने के लिए आपके पास उससे जुड़ी कोई डिग्री होना जरूरी नहीं है. आप अपने टाइम के हिसाब से इसे पूरा कर सकते हैं. इसमें आम तौर पर 8-10 घंटे लगते हैं. जानिए गूगल फ्री कोर्स से आप क्या सीख सकते हैं. 1- गूगल जनरेटिव एआई टूल्स से आइडिया और कंटेंट डेवलप करने में मदद मिलती है. आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं और रोजाना के कामों की स्पीड भी बढ़ जाएगी. 2- इस कोर्स में एआई को स्पष्ट निर्देश लिखना भी सिखाएंगे. इससे आप समरी लिखने की टेक्नीक सीखेंगे और टैग लाइन भी क्रिएट कर पाएंगे. 3- एआई के नुकसान और साइड इफेक्ट्स को समझाते हुए जिम्मेदारी के साथ उसका इस्तेमाल करना भी कोर्स के सिलेबस में शामिल है. 4- एआई के क्षेत्र में भी लगातार बदलाव हो रहा है. उसके साथ अप टु डेट रहने के लिए स्ट्रैटेजी बनाना भी सिखाया जाएगा. गूगल फ्री एआई कोर्स के 5 मॉड्यूल में क्या है? गूगल फ्री एआई कोर्स में 5 मॉड्यूल हैं. इन्हें Coursera के साथ लिंक कर दिया गया है. आप इस डायरेक्ट लिंक से उसे एक्सेस कर सकते हैं- जानिए गूगल फ्री एआई कोर्स के 5 मॉड्यूल को कैसे बांटा गया है- 1- इंट्रोडक्शन टु एआई (समय- 1 घंटा) 2- मैक्सिमाइज प्रोडक्टिविटी विद एआई टूल्स (समय- 2 घंटे) 3- डिस्कवर द आर्ट ऑफ प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग (समय- 2 घंटे) 4- यूज़ एआई रिस्पॉन्सिब्ली (समय- 1 घंटा) 5- स्टे अहेड ऑफ द एआई कर्व (समय- 2 घंटे) Post navigation Previous बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, मतगणना के रुझानों से बना दबावNext दिल्ली का पारा हाई : आज सूरज दिखाएगा तेवर, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी; शाम को गिर सकती हैं राहत की बूंदें Related Stories चीन के AI मॉडल को वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का दावा विज्ञान चीन के AI मॉडल को वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का दावा October 23, 2026 क्या है PHP, जिसकी सुरक्षा खामी से यूरोप में सरकारी वेबसाइटें हुईं बंद विज्ञान क्या है PHP, जिसकी सुरक्षा खामी से यूरोप में सरकारी वेबसाइटें हुईं बंद October 22, 2026 गुजरात के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात Featured Popular देश गुजरात के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात October 19, 2026