भोपाल, 6 अगस्त । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविंदपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में आज (मंगलवार) सुबह 11 बजे पौधारोपण कर बिजली कंपनियों के परिसर में पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश में बिजली कंपनियों के परिसर में एक लाख से अधिक पौधे लागाये जाएंगे।
मंत्री तोमर ने बताया, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 19 हजार, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 18 हजार 800, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 20 हजार, ट्रांमिसन कंपनी 19 हजार, पॉवर जनरेटिंग कंपनी 19 हजार और मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कंपनी 5 हजार से अधिक पौधे लगाएंगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, खेल मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय सहित जनप्रतिनिधि, कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
