रायपुर । छत्तीसगढ़ में रेल विकास को नई गति मिलने जा रही है। रेलवे ने राज्य की दो महत्वपूर्ण नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिसमें कोरबा से अंबिकापुर और बस्तर के बीजापुर को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि “विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ के लिए खुशख़बरियों का दौर जारी है। अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मंजूरी मिल गई है।”
मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फायदे का परिणाम बताया और कहा कि अब बीजापुर भी तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा।
