प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से शुरू हुए नवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, शक्ति वंदना को समर्पित यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने हाथ जोड़कर मां शैलपुत्री की पूजा की है। उन्होंने आशा जताई है कि उनकी कृपा से सभी का कल्याण होगा और देवी से उनकी प्रार्थना सभी देशवासियों के लिए है।
