केंद्र ने कल देर रात जम्मू–कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा दिया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू–कश्मीर में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस–कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। 2019 में अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और जम्मू–कश्मीर में विभाजित करने के बाद यह उमर अब्दुल्ला का मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल और जम्मू–कश्मीर में पहली निर्वाचित सरकार होगी।
