राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन आज सुबह 7 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 के साथ यह खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में AQI का स्तर 300 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के शादीपुर स्टेशन पर AQI 342, मुंडका में 325, वजीरपुर में 300, आरके पुरम में 303 और आनंद विहार में 293 दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली और आसपास के एनसीआर में अगले दो दिनों में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
