महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से प्रयागराज तक चार नई महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाईं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि चार ट्रेनों में से एक आनंद विहार रेलवे स्टेशन से और बाकी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के प्रस्थान का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कल के लिए पांच और स्पेशल ट्रेनें निर्धारित की गई हैं।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि ट्रेन संख्या 04420, 04422 और एक अन्य ट्रेन 04418 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए तथा ट्रेन संख्या 04424 आनंद विहार रेलवे स्टेशन से संचालित की जा रही है।
