परीक्षा पे चर्चा 2025 का नया एपिसोड कल रिलीज़ किया जाएगा। इस एपिसोड में, विभिन्न बोर्ड और परीक्षाओं के कई टॉपर्स स्कूली छात्रों को परीक्षा के तनाव, चिंता को दूर करने और दबाव में शांत रहने के बारे में अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगामी वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड में परीक्षा योद्धा अपने अनुभव साझा करेंगे कि कैसे उन्होंने परीक्षा के तनाव और चिंता पर सफलतापूर्वक काबू पाया है।
