केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज महाशिवरात्रि से पहले कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बात करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि महाशिवरात्रि के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के बाहर एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां सभी यात्री अपना टिकट लेने आ सकते हैं। मंत्री ने कहा कि टिकट लेने के बाद यात्री व्यवस्थित तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करेंगे। श्री वैष्णव ने कहा कि विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं और प्रयागराज के लिए दो विशेष ट्रेनें पहले ही रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
