पिंकसिटी जयपुर एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में शुरू हो रहा है। फोरम का फोकस “एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्यों और कार्बन तटस्थता को प्राप्त करने की दिशा में सर्कुलर सोसाइटीज को साकार करना” पर है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि फोरम का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों को 3R (कम करना, पुनः उपयोग करना, पुनर्चक्रण करना) और चक्रीयता को मुख्यधारा में लाने के लिए रणनीतिक नीतिगत इनपुट प्रदान करना है और 3R में सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रसारित करने और साझा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करना है। 12वें क्षेत्रीय फोरम का मुख्य आकर्षण 2025-34 के लिए जयपुर घोषणा होगी। इसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों को 3R और चक्रीय अर्थव्यवस्था नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करना होगा। इस कार्यक्रम में CITIIS 2.0 कार्यक्रम को सक्रिय करने के लिए 18 शहरों के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसमें एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं।
