नए आयकर विधेयक पर लोकसभा की प्रवर समिति नई दिल्ली में संसद भवन में बैठक कर रही है। समिति ने मौखिक साक्ष्य दर्ज करने के लिए अर्न्स्ट एंड यंग के साथ-साथ भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के प्रतिनिधियों को बुलाया है। 31 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं।