प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की अपनी ऐतिहासिक और सफल यात्रा पूरी करके कल रात स्वदेश लौट आए। भारत और मॉरीशस ने अपने संबंधों को ‘बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया और समुद्री सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच पोर्ट लुइस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान लिया गया।
वार्ता के बाद, श्री मोदी ने वैश्विक दक्षिण के लिए भारत के नए दृष्टिकोण की घोषणा की और इसे “महासागर” या “क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति” नाम दिया।
बैठक में श्री मोदी ने दोनों देशों के साझा क्षेत्रीय उद्देश्यों को देखते हुए मॉरीशस की रक्षा और सुरक्षा आवश्यकताओं को मजबूत करने में भारत के निरंतर समर्थन और सहायता को दोहराया।
