Oplus_16908288
बलरामपुर, 22 मार्च । पंचायत सचिव संघ ने शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से कुसमी के दुर्गा बाड़ी पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इससे पंचायतों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीण अपने काम के लिए पंचायत भवन पहुंच रहे हैं, लेकिन बिना काम कराए वापस लौट रहे हैं।
प्रदेश महासचिव सूरजमल सोनी ने आज शनिवार को बताया कि चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी वाले घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों को 100 दिन के भीतर शासकीयकरण करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार ने अब तक इस पर अमल नहीं किया। इसी कारण सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।
