ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत, INS सतपुड़ा और INS सावित्री द्वारा ले जाई गई 50 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री कल यांगून में म्यांमार के अधिकारियों को सौंपी गई। राहत सामग्री म्यांमार में भारत के राजदूत अभय ठाकुर द्वारा प्रस्तुत की गई। यांगून में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि छह भारतीय वायु सेना के विमानों और पांच भारतीय नौसेना के जहाजों के साथ, भारत की बड़े पैमाने पर पहली प्रतिक्रिया सहायता यांगून, नेपीता और मांडले में पहुंचाई गई है।
इस बीच, म्यांमार में पिछले हफ़्ते आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या दो हज़ार को पार कर गई है। म्यांमार के सैन्य नेतृत्व ने कहा है कि शक्तिशाली भूकंप में अब तक 2,056 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3,900 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 270 लोग अभी भी लापता हैं। थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और दक्षिण-पश्चिम चीन में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए।
भारतीय नौसेना के तीन और जहाज, आईएनएस करमुख, आईएनएस घड़ियाल और एलसीयू-एस2 500 टन से अधिक अतिरिक्त सहायता सामग्री लेकर यांगून के लिए रवाना हो चुके हैं। एक अन्य जेएएफ सी-130 विमान के भी आज 15 टन से अधिक एचएडीआर सामग्री लेकर सीधे मांडले में उतरने की उम्मीद है।
