प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने उनके साथ अपनी मुलाकात को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि श्री शिनावात्रा को शासन और नीति निर्माण से जुड़े मामलों का व्यापक अनुभव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री शिनावात्रा भारत के भी बहुत अच्छे मित्र हैं और अटल जी के साथ उनके बहुत मधुर संबंध थे। श्री मोदी ने आगे बताया कि उन्होंने और श्री शिनावात्रा ने भारत-थाईलैंड सहयोग और इससे दोनों देशों के लोगों को किस तरह लाभ होगा, इस बारे में विस्तार से चर्चा की।
