Oplus_16908288
बलरामपुर/सूरजपुर, 11 अप्रैल । सूरजपुर पुलिस क्राइम ग्राफ को डाउन करने के लिए जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चला रहीं है। अब इससे पुलिस को सफलता भी मिल रही है। गुरुवार देर रात को सूरजपुर पुलिस ने 365 नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 83 हजार रुपये आंकी की गई है।
पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को मुखबिर के द्वारा मिली सूचना के अनुसार ग्राम देवनगर निवासी मोहम्मद इस्माइल अंसारी (32 वर्ष) अपने घर के पास अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर 187 रेक्सोजेसिक व 178 एविल इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने आरोपित मोहम्मद इस्माइल के खिलाफ धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
