जगदलपुर, 5 मई । ज़िला पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन ५ मई से प्रातः ६ से ७:३० बजे तक आमचो कुटुंब परिसर, पुलिस लाइन जगदलपुर में किया जा रहा है। पतंजलि समिति के मनोज पानीग्राही ने आज प्रथम दिन का योगसत्र का संचालन किया ।
शिविर का शुभारंभ मां भारती के समक्ष पुलिस लाइन के अधिकारी प्रवीण कुमार नायक द्वारा दीप जलाकर किया गया। ज्ञात हो की इस शिविर में योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा की संपूर्ण जानकारी दी जागेगी। यह विशेष योग शिविर “फ़िट बस्तर-हिट बस्तर” के तहत बस्तर पुलिस परिवारों के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है। योग शिविर में प्रतिदिन योग के साथ-साथ बीपी शुगर, मोटापा ,थायरॉइड, गैस एसिडिटि, तनाव, जोड़ो का दर्द, अनिद्रा, गठिया बात, लीवर, किडनी, माहवारी के रोगों का यौगिक और घरेलू उपचार बताया जावेगा । आज के योग सत्र में विशेष रूप से सेवा निवृत प्राचार्य जीपी. दास उपस्थित रहे ।
पतंजलि समिति के मनोज पानीग्राही ने बताया कि, पुलिस जो नागरिकों की रक्षा में रहती है, उन पुलिस परिवार को स्वस्थ्य बनाने की सेवा में पतंजलि परिवार अपने को गौरान्वित महसूस कर रहा है। शिविर में विशेष सहयोग कु धानी, कु भारती, अभय साहू, दिनेश देवांगन का मिला।
