चीन में कल गुइझोउ प्रांत में अचानक तेज़ हवाओं के कारण चार पर्यटक नौकाएँ पलट गईं और 84 लोग पानी में डूब गए, जिससे दस लोगों की जान चली गई। सरकारी मीडिया ने बताया कि एक व्यक्ति की तलाश जारी है जो अभी भी लापता है जबकि अन्य को बचा लिया गया है। घटना में राहत और बचाव कार्य के लिए करीब 500 कर्मचारी जुटे थे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रांतीय अधिकारियों को पर्यटक आकर्षणों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का निर्देश दिया है।
