लंदन के उच्च न्यायालय ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की ताजा जमानत याचिका खारिज कर दी है। नीरव मोदी वहां की एक जेल में बंद है और अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर 13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है।
नीरव मोदी ने कल लंदन की अदालत में अपने प्रत्यर्पण अनुरोध पर निर्णय आने तक जमानत पर रिहा होने की मांग की। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिवक्ता ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया, जिन्हें जांच और कानून अधिकारियों से युक्त एक मजबूत सीबीआई टीम ने सहायता प्रदान की, जो इस उद्देश्य के लिए लंदन गई थी।
