प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वडोदरा में एक भव्य रोड शो के साथ गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत की। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि ऑपरेशन सिंधुर के बाद से प्रधानमंत्री का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है। श्री मोदी दाहोद में एक लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ ही देर में एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे। वह दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
