भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर को कमजोर करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ऑपरेशन सिंदूर पर पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने भारतीय सशस्त्र बलों और नागरिकों का अपमान किया है। गुहा की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए श्री पूनावाला ने कहा कि पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर के लिए बलों का आभार व्यक्त कर रहा है।
