केंद्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में कमी लाना और घरेलू प्रसंस्करणकर्ताओं की सुरक्षा करना है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने कल तत्काल प्रभाव से अधिसूचना जारी की।
इससे पहले इन तीनों कच्चे खाद्य तेलों पर शुल्क 20 प्रतिशत था। भारत अपनी घरेलू खाद्य तेल जरूरत का 50 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। भारत ने 2023-24 तेल विपणन वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) के दौरान 159.6 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया, जिसका मूल्य 1.32 लाख करोड़ रुपये है।
रिफाइंड तेल पर मूल सीमा शुल्क 32.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित बना हुआ है। भारत मलेशिया और इंडोनेशिया से पाम तेल आयात करता है। सोयाबीन तेल ब्राजील और अर्जेंटीना से आता है।
