दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और वियतनाम के उच्च पदस्थ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के दौरान भारत और वियतनाम ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मधुर द्विपक्षीय संबंध हैं। 2022 में, दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान 2016 में भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। दोनों देशों ने साझा बौद्ध विरासत सहित अपने गहरे सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया और अपने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने पर सहमति जताई।
