यमन के हौथी समूह ने घोषणा की है कि वह इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम समझौते की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई। हौथी राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान में की। उन्होंने लिखा, अमेरिका और ज़ायोनी इकाई द्वारा ईरान के साथ युद्ध विराम को स्वीकार करना इस बात की पुष्टि करता है कि सैन्य बल ही एकमात्र भाषा है जिसे वे समझते हैं।
हौथी अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि समूह का इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक गाजा पर आक्रमण बंद नहीं हो जाता और घेराबंदी नहीं हटा ली जाती।
