संयुक्त राज्य अमेरिका 1 जुलाई को वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कल एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान इसकी घोषणा की। श्री पिगॉट ने कहा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह 2025 क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। इस बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि क्वाड मीटिंग के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनेलोप यिंग-येन वोंग के साथ अच्छी बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
इससे पहले इस महीने की 18 तारीख को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था, जो इस वर्ष के अंत में नई दिल्ली में होगा।
क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक कूटनीतिक साझेदारी है जो एक खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जो समावेशी और लचीला है। क्वाड की उत्पत्ति दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के जवाब में सहयोग से हुई थी
