भारत ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ऐतिहासिक डॉकिंग का जश्न मनाया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स को बधाई दी क्योंकि ग्रुप कैप्टन शुक्ला को लेकर एक्सिओम 4 मिशन अंतरिक्ष यान कल शाम 4:15 बजे ISS से सफलतापूर्वक डॉक हो गया, जो वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन के नेतृत्व में एक टीम ने ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के मिशन कंट्रोल रूम में ऐतिहासिक क्षण देखा।
इस उपलब्धि की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित आत्मनिर्भर भारत और विश्वबंधु भारत की भावना को दर्शाता है।
