New Delhi, Jun 25 (ANI): Bharatiya Janata Party (BJP) MP Om Birla takes oath as a Member of the 18th Lok Sabha during its second day, at the Parliament, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/SansadTV)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज धर्मशाला के तपोवन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस जोन में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्य शामिल हैं। सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और समकालीन युग में शासन और विधायी कामकाज के लिए अभिनव दृष्टिकोणों की खोज के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करना है। सम्मेलन का विषय है – डिजिटल युग में सुशासन: संसाधनों का प्रबंधन, लोकतंत्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना। सीपीए एक वैश्विक संगठन है जो संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सांसदों को एक साथ लाता है।
