रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। पुतिन ने कल अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।
दोनों राष्ट्रपतियों के बीच एक घंटे तक चली फ़ोन वार्ता के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि मॉस्को मौजूदा संघर्ष का कूटनीतिक समाधान तलाशना जारी रखेगा, लेकिन इसके मूल कारणों को अनदेखा नहीं करेगा। पुतिन ने लगभग साढ़े चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द संभव युद्धविराम के ट्रम्प के आह्वान को अस्वीकार कर दिया। उशाकोव ने कहा कि हालांकि, उन्होंने कीव के साथ राजनीतिक वार्ता के माध्यम से बातचीत के ज़रिए समाधान प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की।
