संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ के नाम से मशहूर अपने ऐतिहासिक नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है। यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रम्प के एजेंडे के प्रमुख हिस्सों को लागू करता है जिसमें कर कटौती, रक्षा के लिए खर्च में वृद्धि और आव्रजन पर कार्रवाई शामिल है।
व्हाइट हाउस में आयोजित हस्ताक्षर समारोह कल वाशिंगटन डीसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ मेल खाता है। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री ट्रम्प ने कहा, यह अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती, सबसे बड़ी व्यय कटौती और सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा निवेश है।
इस समारोह में ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों पर हाल ही में अमेरिकी हमलों में भाग लेने वाले स्टील्थ बमवर्षक और लड़ाकू विमानों की तरह उड़ान भरी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर रिपब्लिकन नियंत्रित प्रतिनिधि सभा द्वारा विधेयक को मामूली अंतर से पारित किए जाने के एक दिन बाद किए।
इस व्यापक कानून ने सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में भारी कटौती के कारण विवाद को जन्म दिया था। कर कटौती और व्यय की भारी राशि से राष्ट्रीय ऋण में वृद्धि होने की उम्मीद है।
