रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार के दौरे पर आएंगे। वे समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर 17 करोड़ रुपये से अधिक की निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि रेल मंत्री 3.3 करोड़ रुपये की लागत से कर्पूरी ग्राम स्टेशन के उन्नयन की आधारशिला रखेंगे। वे स्टेशन के पास एक लेवल क्रॉसिंग पर 14 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास की भी आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, अन्य गणमान्य व्यक्ति और पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी शामिल होंगे।
