संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यमन में सशस्त्र समूह हौथिस द्वारा लाल सागर में नागरिक जहाजों पर हमले फिर से शुरू करने की कड़ी निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल एक बयान में कहा कि दो वाणिज्यिक जहाजों के डूबने तथा कम से कम चार चालक दल के सदस्यों की मौत और अन्य के घायल होने की घटना इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में एक खतरनाक पुनः स्थिति उत्पन्न कर रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम 15 चालक दल के सदस्यों के लापता होने की सूचना के बाद, श्री गुटेरेस ने हौथियों से ऐसा कोई कदम न उठाने का आग्रह किया, जिससे लापता चालक दल के लिए चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न हो।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों द्वारा हर समय अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए।
नवंबर 2023 से, हौथियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में मिसाइलों, ड्रोन और छोटी नावों से लगभग 70 व्यापारी जहाजों को निशाना बनाया है।
