बांग्लादेश में 21 जुलाई को हुए विमान दुर्घटना के पीड़ितों के इलाज में मदद के लिए दो भारतीय विशेषज्ञों और एक नर्सिंग सहायक की एक टीम कल शाम ढाका पहुँची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये विशेषज्ञ भारत के दो सबसे बड़े बर्न इंजरी ट्रीटमेंट अस्पतालों – नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल – से हैं।
वे आज से इन मरीज़ों के इलाज के लिए एक निर्दिष्ट अस्पताल में अपना काम शुरू करेंगे। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस त्रासदी के बाद बांग्लादेश को हर संभव सहायता और समर्थन देने के आश्वासन के बाद हो रही है।
