अटल पेंशन योजना (APY) ने चालू वित्त वर्ष में ही 39 लाख नए सदस्यों के जुड़ने के साथ कुल 8 करोड़ से अधिक नामांकन प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह भारत सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका संचालन पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है। यह उपलब्धि ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब यह योजना 9 मई, 2015 को अपनी शुरुआत के बाद से अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रही है। सभी भारतीयों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई, APY एक स्वैच्छिक, अंशदायी पेंशन योजना है, जो गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित है।
