प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।