बलरामपुर, 5 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व बलरामपुर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन उपरांत बीते शाम अजय यादव को भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी बनने के पश्चात् अजय यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आज मंगलवार को कहा कि, भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मुझे जो अहम जिम्मेदारी दी गई है। उसका निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा।
