भुवनेश्वर । ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर रविवार को पुलिसकर्मी ने गोली मार दी है। ये घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई गोपला दास ने स्वास्थ्यमंत्री को गांधी चौक के पास गोली मारी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी एएसआई ने उन पर फायरिंग की हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।
घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।
पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को अपनी हिरासत और उससे पूछताछ कर रही है आखिर क्यों उसने इस घटना को अंजाम दिया। ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।
