जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार नामित करने के फैसले का स्वागत किया है। श्री कुमार ने कहा कि जेडी(यू) चुनाव में श्री राधाकृष्णन का समर्थन करेगा। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एनडीए उम्मीदवार को शुभकामनाएं दीं।
