कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस वर्ष जून के दौरान 21.89 लाख सदस्यों का सर्वकालिक उच्च शुद्ध योग दर्ज किया है। यह आँकड़ा 9.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जो अप्रैल 2018 में पेरोल डेटा ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड योग है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस महीने लगभग 10 लाख 62 हज़ार नए अंशधारक जुड़े हैं, जो मई 2025 की तुलना में 12.68 प्रतिशत और पिछले वर्ष जून की तुलना में 3.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया कि 18-25 आयु वर्ग में लगभग 6 लाख 39 हज़ार नए अंशधारक जुड़े। इसके अलावा, तीन लाख से अधिक नई महिला अंशधारक ईपीएफओ से जुड़ीं, जो पिछले महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
